फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रात के समय काम से घर लौट रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेकरी में काम करने वाले एक युवक पर घर लौटते समय सेक्टर-49 में कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। घायल की पहचान सेक्टर- 49 निवासी विकास के रूप में हुई। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी सुजाल, कमल व अन्य दो पर मामला दर्ज किया है। पुलिस हमलावर आरोपियों की तलाश कर रही है। विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम खत्म कर रात को घर जा रहा था। जब वह मोटरसाइकिल पार्क कर पैदल घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में सुजाल, कमल और उनके दो अन्य साथियों ने उसे रोक लिया। उन्होंने विकास पर घूरने का आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर दिया। विकास ने समझाने की कोशिश की कि वह केवल घर जा रहा था, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात अनसुनी कर दी। सुजाल ने कड़े से उसके सिर पर वार किया। साथ ही किसी नुकीली चीज से भी हमला किया। विकास के सिर और हाथों पर गहरी चोटें आईं। विकास के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए लेकिन जाते-जाते धमकी दी कि अगली बार वे उसे नहीं छोड़ेंगे। घायल अवस्था में विकास को पीसीआर वाहन से अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें