फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टंट करते सुखना लेक में गिरा युवक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर खतरनाक स्टंट कर रहा युवक पत्थरों से टकराता हुआ लगभग 20 फीट नीचे पानी में जा गिरा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक स्टंट करते हुए अपने दोस्तों से रील बनवा रहा था। स्टंट के दौरान ऐसा संतुलन बिगड़ा कि वह लड़खड़ाते हुए पहले औंधे मुंह पत्थरों पर गिरा फिर सीधा लेक में जा गिरा। गनीमत रही कि बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। इस दौरान लेक पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक हादसे से आसपास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। इस बीच युवक को आनन-फानन में लेक से बाहर निकाला गया। रील बनाने के चक्कर में लोग जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। इस तरह के हादसों में जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें