मोहाली। बलौंगी थाने के पीछे रहने वाले एक युवक ने पांच साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पीटा डाला। फेज-1 थाने की पुलिस ने आरोपी सन्नी मेहरा, कमल राणा, मोनू, सुनील, अंशू और शैंटी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता बीर सिंह वासी टीडीआई सिटी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे जब वह और उसका दोस्त राम किशोर चीमा बॉयलर कंपनी के नजदीक वाले ठेके के पास अपना कोई निजी काम करने के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में सन्नी मेहरा अपने पांच साथियों के साथ मिल गया। वह सभी हथियार लेकर आए थे। बीच सड़क में बीर सिंह और राम किशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। वहीं, आरोपी सन्नी ने बीर सिंह पर पीछे से सिर पर गंडासे से वार किया। इसके साथ ही उसे पीटना शुरू किया। शोर सुनकर जब आसपास लोगों की भीड़ घटनास्थल पर आने लगी तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। मारपीट के दौरान उसके हाथ पर भी चोट लगी। राहगीरों ने बीर सिंह और उसके दोस्त को फेज-6 के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से इलाज के बाद अब उसे छुट्टी मिल गई है। वहीं, पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।