फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशा तस्कर गिरोह का पांचवां साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नशा तस्कर गिरोह के पांचवें साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 25 ग्राम कोकीन व 44500 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गुरु नानक एनक्लेव ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने 25 अगस्त को ढकोली क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस को 21 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी। उस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी नितीश बिश्नोई से एक पिस्टल व सोने के गहने भी बरामद किए थे। पुलिस ने सलीम व अभिजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने नितीश की निशानदेही पर दिल्ली के विकास नगर से नाइजीरियन फ्रेंक को 92 ग्राम कोकीन व 60 हजार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। अब इनके एक और साथी दीपक को 25 ग्राम कोकीन व साढ़े 44 हजार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी पांच आरोपियों के पास से अब तक कुल 117 ग्राम कोकीन, एक पिस्टल और 1.04 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें