चंडीगढ़। सेक्टर-26 में सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को एक्टिवा सवार महिला ने टक्कर मार दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक्टिवा सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को सोमवार तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि 29 मई दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जम्मू-कश्मीर निवासी बचन सिंह (45) सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में जाने के लिए फ्रूट लेकर सड़क क्रॉस कर रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार महिला ने बचन सिंह टक्कर मार दी। घायल को तुरंत जीएमएसएच- 16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी टांग में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने बताया कि बचन ग्रेन मार्केट में काम करता है।