चंडीगढ़। बुड़ैल में 27 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मनप्रीत की तीन साल पहले बुड़ैल में शादी हुई थी। उसकी दो साल की बेटी है। सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मंगलवार शाम को सूचना मिली कि बुड़ैल में एक महिला ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनप्रीत की जेठानी ने उसे घर में फंदे से लटकते हुए देखा। मनप्रीत कौर मूल रूप से पंजाब के बनूड़ के खेड़ी गांव की रहनी वाली थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।