फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम ने सुभाष नगर मंदिर की चहारदीवारी, दो कमरे ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के रोड विंग ने बुधवार को अभियान चलाकर सुभाष नगर मंदिर की चहारदीवारी और पीछे बनाने गए दो कमरे और एक बाथरूम को गिरा दिया। सुबह 10:00 बजे रोड विंग के एसडीओ अखिल धीमान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बड़ी संख्या पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान दो जीसीबी लगाकर अवैध निर्माण गिराया गया। यह कार्रवाई दोपहर डेढ़ बजे तक चलती रही।
विज्ञापन

वहीं, रोड विंग के अधिकारियों को कहना कि यह अवैध निर्माण है, जिसको पहले भी 20 जून को अभियान चलाकर गिराया था। उसके बाद फिर मंदिरवालों ने इनका निर्माण कर लिया। वहीं, भाजपा नेता राजेश चहल का कहना कि उन्होंने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व मेयर अरुण सूद, संजय टंडन, मनीष भसीन की मदद से इस अभियान को रोककर आगे की कार्रवाई को बंद करवा दिया था।
राजेश चहल ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर सुभाष नगर मनीमाजरा में प्रशासन की ओर से मंदिर तोड़ने की कार्रवाई इन नेताओं की मदद से रोका गया। राजेश चहल ने बताया खुद उन्होंने अपनी साथी अंकुश गुप्ता, अनुज सहगल, संजीव वर्मा, चंचल, राजीव ढींगरा, भरत भूषण गुप्ता एवं समस्त कार्यकर्ता के साथ जाकर इस कार्रवाई को करने से बंद करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें