फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट पर पलटा ट्रक, दिनभर जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मनीमाजरा फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट पर सोमवार रात करीब नौ बजे बांसों से लदा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक पूरी रात और मंगलवार दिनभर वहीं पलटा रहा लेकिन न तो पुलिस ने इसे हटाने की कोशिश की और न ही ट्रक संचालकों ने तत्परता दिखाई। नतीजतन मंगलवार को पूरा दिन लाइट प्वाइंट पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने बताया कि ट्रक में भरे बांस सड़क पर बिखरे पड़े रहे, जिससे एक तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर यह जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया। ट्रक अंबाला से बांस लेकर मनीमाजरा माड़ीवाला टाउन में फौजी ढाबा के पास माल उतारने आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें