फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुसीबत में सफर...दिल्ली में प्रदर्शन से शताब्दी-जनशताब्दी रद्द, यात्रियों को बदलनी पड़ी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसीबत में सफर...दिल्ली में प्रदर्शन से शताब्दी-जनशताब्दी रद्द, यात्रियों को बदलनी पड़ी योजना
विज्ञापन

29 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, बसों का संचालन सामान्य हवाई टिकट 9 हजार रुपये तक पहुंचा, रद्द ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगा रिफंड
चंडीगढ़। दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 29 ट्रेनें रद्द कर दीं। इनमें चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12006) और जनशताब्दी एक्सप्रेस (12058) भी शामिल रहीं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को दूसरे साधन तलाशने पड़े जबकि कुछ ने यात्रा टाल दी। दिल्ली से आगे जाने वाले यात्रियों को भी अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। राहत यह रही कि चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए लंबी दूरी की बसें और हवाई सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। हालांकि, हवाई टिकटों के दाम 9 हजार रुपये तक पहुंचने से वैकल्पिक सफर महंगा साबित हुआ। शनिवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने की जानकारी मिलने पर परेशानी हुई।
बसों का संचालन सामान्य, हवाई सफर महंगा
ट्रेनों के रद्द होने के बावजूद सेक्टर-17 और सेक्टर-43 बस स्टैंड से दिल्ली सहित लंबी दूरी के मार्गों पर बसों का संचालन जारी रहा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। इससे उन यात्रियों को राहत मिली, जिन्हें शनिवार को ही दिल्ली पहुंचना जरूरी था। हवाई सेवाओं पर भी प्रदर्शन का असर नहीं पड़ा लेकिन चंडीगढ़ से दिल्ली की उड़ानों के टिकट महंगे रहे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सामान्य दिनों में करीब 3500 से 5 हजार रुपये के बीच मिलने वाला टिकट शनिवार को 5 से 9 हजार रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में ट्रेन के बजाय हवाई सफर चुनने वाले यात्रियों को अधिक खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन

रद्द ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगा रिफंड
अंबाला रेलवे मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को रद्द ट्रेनों में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया जाएगा। यात्रियों को टिकट और रिफंड की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें
रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। इसके लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या रेलवे के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ट्रेन रद्द होने या संचालन में बदलाव की स्थिति में यात्री समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें