पंचकूला। प्रथम भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जिला पंचकूला गली क्रिकेट टूर्नामेंट मेंं शनिवार को खेले गए मुकाबलों मेंं खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह मुकाबले हंसराज पब्लिक स्कूल ग्राउंड सेक्टर-6, सतलुज स्कूल ग्राउंड पंचकूला और खटौली ग्राउंड में कुल 17 रोमांचक मुकाबले खेले गए।
हंसराज पब्लिक स्कूल ग्राउंड में ककराली बनाम अभयपुर के बीच मुकाबले खेले गए। इसमें ककराली ने 37 रन से विजय प्राप्त की। इसमें मैन आफ द मैच बंटी को मिला। इसमें दूसरा मैच नाडा बनाम रेहना के बीच खेला गया। इसमें नाडा ने 96 रन से जीत दर्ज की। रायपुररानी बनाम टिकरी मोरनी के बीच मैच खेला गया। इसमें रायपुररानी ने 76 रन से मोरनी को हराया। बिल्ला बनाम नग्गल के बीच मैच खेला गया। इसके अलावा भी अन्य मैचों में भी खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया।
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 11 नवम्बर को
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के चेयरमैन एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस प्रथम गली क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 116 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को तीसरे दिन तीनों ग्राउंडों पर शानदार क्रिकेट देखने को मिला। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 11 नवम्बर को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित होंगे।