फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएनडीयू नान-टीचिंग एसोसिएशन के संस्थापक सुखमिंदर सिंह रंधावा का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के नान-टीचिंग एम्प्लाइज एसोसिएशन के संस्थापक और पूर्व प्रधान सुखमिंदर सिंह रंधावा का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ महीनों से बीमार थे और शनिवार रात अपने पैतृक गांव माकोवाल, अजनाला तहसील में अंतिम सांस ली। स्वर्गीय रंधावा लंबे समय तक एसोसिएशन के प्रधान रहे और नान-टीचिंग कर्मचारियों के हक और सुविधाओं के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। उनके कार्यकाल में कई गंभीर मामलों का समाधान किया गया। पीड़ित परिवार के साथ कई पूर्व प्रधान, रिटायर्ड अधिकारी, सरकारी अफसर, समाजसेवी और धार्मिक संगठनों के नेता शोक व्यक्त करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार सिख रीति-रिवाजों के अनुसार माकोवाल के श्मशान घाट पर किया गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए 18 जनवरी को पैतृक घर में शबद गुरु और कीर्तन का आयोजन होगा जिसके बाद अंतिम अरदास होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें