फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: डिब्रूगढ़ जाएगी पंजाब पुलिस, अमृतपाल से करेगी पूछताछ, केंद्र को भेजे मददगारों के नाम

Tue, 25 Apr 2023 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतपाल के फरार होने के बाद भी विदेश में बैठे लोग उसकी मदद करते रहे। केंद्र को भेजी रिपोर्ट में अमृतपाल की आनंदपुर खालसा फोर्स, फंडिंग वाले खातों की जानकारी और अमृतपाल के काफिले में शामिल गाड़ियों के मालिकों के नाम शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब सरकार उसके मददगारों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों ने दावा किया है कि फरारी के दौरान अमृतपाल ने जिन लोगों के पास पनाह ली थी, उन लोगों की पहचान की जा रही है। मोगा के रोडे गांव में सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। इस संबंध में अमृतपाल से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम डिब्रूगढ़ जाएगी। 

विज्ञापन


वहीं, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल से संबंधित केस की एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है, जिसमें कट्टरपंथी के विदेशी मददगारों के नामों का खुलासा किया गया है। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल 36 दिन तक गिरफ्तारी से बचता रहा। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं उसे मदद मिलती रही। अब पुलिस का फोकस इन्हीं लोगों पर है। कुछ से पूछताछ हो चुकी है। कुछ संदिग्धों की तलाश जारी है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश सरहद पार रची गई। जर्मनी, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में बैठे खालिस्तान समर्थकों ने अमृतपाल को मदद पहुंचाई। अमृतपाल के फरार होने के बाद भी विदेश में बैठे लोग उसकी मदद करते रहे। केंद्र को भेजी रिपोर्ट में अमृतपाल की आनंदपुर खालसा फोर्स, फंडिंग वाले खातों की जानकारी और अमृतपाल के काफिले में शामिल गाड़ियों के मालिकों के नाम शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें