फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पड़ोसी दो किशोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शनिवार शाम को छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट लगने के साथ चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। इसकी सूचना मिलने पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 15 साल के दो किशोरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले दो किशोर उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़कर दोनों भाग निकले। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर बच्ची पर पड़ी। बच्ची की हालत देखकर उसे शक हुआ तो परिजनों को सूचना दी। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची ने पूछताछ में सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उधर, घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें