फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में सात साल के बच्चे को कुत्तों घेरकर ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। एक सात साल के बच्चे कनल को बुधवार सुबह-सुबह कुछ कुत्तों ने घेर कर बुरी तरह से काटा। कुत्तों ने कनल के हिप, बाजू और पांव पर गंभीर रूप से जख्मी किया है। बच्चे को किसी तरह कुत्तों के झुंड से बचाकर स्थानीय निवासी मुरली लाल ने पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। पीसीआर के मौके पर पहुंचने से पहले बच्चे के पिता बलराज ने मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बच्चे के पिता बलराज ने बताया कि वह शांति नगर की गली नंबर 5ए में रहते हैं। बुधवार सुबह घर से निकले कनल को गली नंबर 8 के बाहर तीन कुत्तों ने पीछा कर घेरा लिया, जिससे कनल गिर पड़ा। इसके बाद कुत्तों ने हिप, बाजू और पांव पर काट लिया। इसके अलावा कई अंगों पर पंजे मारकर घायल भी किया। अस्पताल में इलाज के बाद कनल घर तो आ गया लेकिन वह बुरी तरह से सहम हुआ है।
बच्चे के पिता ने बताया कि शांति नगर की गली नंबर 5ए से लेकर 8 नंबर गली तक आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। ये अकसर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। दो-तीन पहले ही इन कुत्तों ने गली में रहने वाले एक व्यक्ति और उसके पहले एक महिला को काट लिया था। बलराज ने बताया कि कुत्तों को यहां से हटवाने के लिए नगर निगम को फोन कर शिकायत दर्ज करवाई है। स्थानीय लोगों का कहना कि शांति नगर के सामने शिवालिक गार्डन में भी कुत्तों का झुंड घूमता रहता है जो जो गार्डन में घूमने वालों को आए दिन अपना शिकार बनाता है लेकिन नगर निगम कोई कोई हल नहीं निकाल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें