फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna News: अमृतपाल के गनमैन को पनाह देने वाला गिरफ्तार, उत्तराखंड व यूपी में पंजाब पुलिस की छापेमारी

Mon, 27 Mar 2023 12:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस का अजनाला हिंसा मामले में संदिग्ध युवाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातारी जारी है। अमृतपाल सिंह के संगठन की गतिविधियों में योगदान देने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्ती अपना रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के गनमैन तेजिंदर सिंह गिल को पनाह देने वाले बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह खन्ना के कुल्ही गांव का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसका अमृतपाल से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। तेजिंदर गिल अमृतपाल का काफी करीबी रहा है। उसके मोबाइल से खालिस्तान बनाने के कई अहम सबूत मिले थे। वहीं, अमृतपाल की तलाश नौवें दिन भी जारी रही। पंजाब पुलिस की कई टीमें उत्तराखंड और यूपी में छापे मार रही है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि पुलिस को अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट नंबर भी मिल गया है। उसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


अजनाला हिंसा: लुधियाना से एक गिरफ्तार
अमृतसर ग्रामीण पुलिस का अजनाला हिंसा मामले में संदिग्ध युवाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातारी जारी है। अमृतपाल सिंह के संगठन की गतिविधियों में योगदान देने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्ती अपना रही है। इसके चलते पुलिस ने रविवार दोपहर लुधियाना से ईश्वर सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथियों के कहने पर ईश्वर सिंह भी अजनाला थाने के बाहर 23 फरवरी को थाना पर कब्जा करने पहुंचा था। रविवार शाम ईश्वर सिंह को अजनाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें