फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डड्डूमाजरा में बनी नई पुलिस चौकी, 22 मुलाजिमों की ट्रांसफर

Fri, 19 Sep 2025 02:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डड्डूमाजरा में बनी नई पुलिस चौकी, 22 मुलाजिमों की ट्रांसफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में नई पुलिस चौकी (पीपी-डीएम) बनाई गई है। इसमें अलग-अलग थानों और पुलिस लाइन से एक एसआई, पांच एएसआई, तीन हवलदार, दो वरिष्ठ सिपाही और 11 सिपाही समेत 22 मुलाजिमों की तैनाती की गई है। एसएसपी कंवरदीप कौर ने 24 घंटे में ड्यूटी जॉइन करने के आदेश दिए हैं। इनमें 5 महिला सिपाही भी शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना आईटी पार्क में तैनात एसआई सूर्य प्रकाश को डीएम चौकी में ट्रांसफर कर चौकी इंचार्ज लगाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एएसआई पंजाब सिंह और एएसआई नरेश कुमार, थाना मलोया में तैनात एएसआई मंगत सिंह, एएसआई लछमन सिंह, इंडस्ट्रियल एरिया थाने से एएसआई जोगिंदर सिंह की डीएम चौकी में ट्रांसफर की गई है। मलोया में तैनात हवलदार विकास, पुलिस लाइन से हवलदार जितेंद्र कुमार व हवलदार अशोक कुमार, सिपाही जसबीर, दीपक, सिपाही रोहित व राहुल, पुलिस लाइन से सिपाही अंकित व धर्मबीर, जिला क्राइम सेल से सिपाही सुनील कुमार, इंडस्ट्रियल एरिया थाने से सिपाही मनीष को डीएम चौकी भेज दिया गया है। इसके अलावा मलोया थाने में तैनात महिला सिपाही सुनीता, सिमरनजीत कौर, वर्षा व सवित्री, इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात महिला सिपाही रजबीर कौर की डीएम चौकी में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें