फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन के साथ सर्दी दूर भगानी है तो चंडीगढ़ आइए

Thu, 07 Nov 2013 10:02 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार कड़कड़ाती ठंड भी स्टाइल के संग आप दूर कर सकेंगे। जी हां, स्टाइलिश जैकेट्स, गरम कुर्तियां और चाइनीज कालर के नए रंग के कोट बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन


फैशन के इस रंग में होंगे स्टाइलिश कोट...ब्लेजर और गर्मागरम कुर्तियां। रेमंड, वैन हुसैन, एडीडास, वुडलैंड के संग अविरात भी फैशनेबल गर्म कपड़ों की वैरायटी लेकर आया है।

रेमंड ने अबकी बार अपने ब्लेजर के स्टाइल में नए रंग जोड़े हैं। मिलिट्री कलर, जेट ब्लैक और चेक की रेंज में इजाफा किया गया है। वहीं, वैन हुसैन की रेंज एलीट क्लास के लिए किफायती और बेहतरीन है।
विज्ञापन


वैन हुसैन के सूट की रेंज दस हजार रुपये से ग्यारह हजार रुपये तक है। जैकेट्स का नया कलेक्शन यंगस्टर्स का ध्यान खींच रहा है। रेड और व्हाइट कलर्स की जैकेट्स को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनकी रेंज साढ़े तीन हजार रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक है।

जान प्लेयर्स, शापर्स स्टाप के संग एडीडास, वुडलैंड भी शार्ट कोट, लेदर जैकेट्स की रेंज लाएं हैं। लेडीज कलेक्शन में अविरात्स ने यूथ को ध्यान में रखते हुए अपना कलेक्शन लॉन्च किया है।

मनीमाजरा स्थिति रेमंड शो रूम के मालिक वरुण अग्रवाल ने बताया कि रेमंड के ब्लेजर की डिमांड ज्यादा है। कैप्शन के मालिक दर्पण कपूर ने बताया कि सर्दियों में महिलाओं के लिए स्पेशल रेंज आई है। इसमें गरम सूट, स्टाइलिश जैकेट्स और मल्टी कलर ग्राफिर प्रिंट वाले परिधान शामिल हैं।
विज्ञापन


साफ्ट काटन शिफान, मैटी जैकेट्स के साथ ही स्ट्रेच काटन के परिधान भी महिलाओं के लिए उपलब्ध हैं। इस कलेक्शन की रेंज चार से पांच हजार रुपये तक है।

सेक्टर-17 स्थित लुधियाना गारमेंट के संचालक वीरेंदर गुलेरिया ने बताया कि सर्दियों के आते ही रेडिमेड सूट और ब्लेजर की डिमांड तो बढ़ी है साथ ही लोग स्टिचिंग भी करवा रहे हैं। वह कुछ नयापन चाहते हैं और इसके लिए कई ग्राहक तो अपने साथ कोट और ब्लेजर की फोटो खींचकर लाते हैं, जिससे वह स्टिचिंग करवा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें