फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर में खिलाड़ियों को मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खेलो इंडिया स्कीम के तहत बनेगा मल्टी पर्पज हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेलो इंडिया स्कीम के तहत सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अंदर मल्टी पर्पज हॉल बनाया जाएगा। खेलो इंडिया स्कीम के तहत यूटी खेल विभाग के सहयोग से इसे तैयार किया जाएगा। इसका फायदा शहर के युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन

यह पूरी तरह से इंडोर होगा और इसमें एक साथ कई खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। खराब मौसम और बारिश के दौरान भी इसमें विभिन्न खेलों के मुकाबले कराए जा सकेंगे। इसके साथ ही 230 खिलाड़ियों की क्षमता वाला हॉस्टल भी तैयार किया जाना है। इसमें 230 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस एक स्वीमिंग पूल भी यहां बनाया जाना है। सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अंदर फिलहाल एक भी स्वीमिंग पूल नहीं है। हालांकि, खेल विभाग ने कई सेक्टरों में स्पोर्ट्स कांप्लेक्सों में स्वीमिंग पूल बनाए हैं।
सेक्टर-42 का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स काफी बड़े एरिया मे फैला हुआ है। इसमें अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न खेलों के इंडोर और आउटडोर सेंटरों के अलावा हॉल बने हुए हैं। यहां पर 8 एकड़ की खाली पड़ी जमीन पर अब बड़े स्तार का और अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा।
विज्ञापन

क्या-क्या मिलेंगी नई सुविधाएं
मल्टी पर्पज हॉल में कई खेलों के आयोजन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होना है। इसमें बैडमिंटन के 6 कोर्ट, जूडो के 6 कोर्ट, मुक्केबाजी के 15 रिंग, रेसलिंग के 6 रिंग, टेबल टेनिस के 14 टेबल, फेंसिंग के लिए 24 एरिया, वॉलीवाल के तीन कोर्ट, बास्केटबॉल का 1 कोर्ट, हैंडबॉल का 1 कोर्ट, कबड्डी खेल के 3 एरिया, नेटबॉल का 1 कोर्ट, ताइक्वांडो के 6 एरिया और जिमनास्टिक का हाल बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें