फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिटको को मिला सर्वश्रेष्ठ बजट हॉस्पिटैलिटी का नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) को बेस्ट होटल इन बजट कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान बीटूबी इंटरनेशनल टूरिज्म एक्सपो, कॉन्क्लेव एंड ट्रैवल अवार्ड्स (आईटीसीटीए 2025) के 10वें संस्करण में दिया गया, जो नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कई टूरिज्म प्रोफेशनल, सरकारी अधिकारी और टूरिज्म से जुड़े लोग शामिल हुए। सिटको की ओर से उप महाप्रबंधक (होटल्स) हरमिलन सिंह ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया। सिटको की तरफ से बताया गया कि पिछले एक साल में सिटको ने अपने होटलों की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें होटलों का नवीनीकरण, मेक माई ट्रिप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ना और रेस्टोरेंट्स में नए ऑफर्स और खास मैन्यू शुरू करना शामिल है। इसका फायदा पर्यटकों और शहर के लोगों दोनों को मिल रहा है। इस मौके पर सिटको के प्रबंध निदेशक हरि कल्लिकट ने कहा कि यह चंडीगढ़ के लिए गर्व की बात है। टीम ने लगातार मेहनत की है ताकि हम सेवाओं को बेहतर बना सकें और मेहमानों को अच्छी सुविधाएं दे सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें