फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर 22 बी में बंदर ने महिला की टांग पर तीन जगह से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के कई सेक्टरों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-22 बी में 8 सितंबर की सुबह एक बड़े बंदर ने घर की बालकनी में पहुंचकर सिमरनजीत की टांग पर तीन जगह काट लिया। सिमरनजीत बंदरों की आवाज सुनकर अपने आठ साल के बेटे को बचाने के लिए बाथरूम का दरवाजा बंद करने गई थीं। इसी दौरान बंदर बालकनी में आ गया और उनकी टांग पर हमला कर दिया। सिमरनजीत के चिल्लाने पर बंदर भाग गया।
सिमरनजीत ने अपने माता-पिता को फोन किया। परिजन उन्हें सेक्टर-22 स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दर्द और टेटनस का इंजेक्शन लगाया और दवाएं लिखीं। सिमरनजीत के अनुसार वह कोठी नंबर 1822 के टॉप फ्लोर पर पति और आठ साल के बेटे के साथ किराये पर रहती हैं। उनके इलाके में सुबह-शाम बंदर आते हैं और बालकनी के रास्ते घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम को शिकायत दी। बंदरों को पकड़ने कर्मचारी पहुंचे, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। लोगों ने घरों के बाहर लंगूर के कटआउट भी लगाए हैं, लेकिन अब बंदर उनसे भी नहीं डरते। सेक्टरवासियों ने नगर निगम और वन विभाग से संयुक्त अभियान चलाकर बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

2015 में बंदर के कारण युवक की हुई थी मौत
सेक्टर-22 सी में 2015 में बंदर द्वारा छत से ईंट गिराए जाने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। तत्कालीन मेयर एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रदीप छाबड़ा ने मामला निगम सदन में उठाकर मुआवजे की मांग की थी। प्रशासन ने मुआवजा देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें