फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चेन झपटने के मामले में दो युवकों समेत एक नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गाड़ी में आकर सेक्टर-47डी में महिला की सोने क चेन झपटने के मामले में दो युवकों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव धर्मगढ़, मोहाली निवासी 22 वर्षीय रविंदर पाल उर्फ रवि और इसी गांव के 19 वर्ष के बृजेश के रूप में हुई है। बीते 30 जुलाई को थाना पुलिस ने संबंधित मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम रतन ने बताया कि शिकायतकर्ता सेक्टर-47डी की परमजीत कौर ने कहा कि वह 29 जुलाई को शाम 8.15 बजे वह बाजार से घर जा रही थी। तभी एक सफेद रंग की कार से एक युवक निकला और एकदम से उसके गले से चेन छीनकर कार में बैठकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता देख थाना पुलिस ने जांच टीम गठित कर तीन आरोपियों को दबोचते हुए उनके कब्जे से चेन बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंदर पाल दसवीं पास है और बृजेश छठी तक पढ़ा है। नाबालिग को अदालत में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इनका संभावित आपराधिक रिकाॅर्ड जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें