फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लावारिस कुत्तों के फीडिंग जोन पर डॉग लवर्स और समाज सेवियों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में शुक्रवार को लावारिस कुत्तों के लिए निर्धारित फीडिंग जोन चिह्नित करने के उद्देश्य से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने डॉग लवर्स और समाज सेवियों के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस बैठक में यह सुझाव दिया गया कि फीडिंग प्वाइंट्स को धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों, शैक्षिक संस्थानों और अस्पतालों जैसे संवेदनशील स्थानों से दूर चिन्हित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फीडिंग प्वाइंट्स का चिन्हांकन करके सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। बैठक में एसएमओ-नोडल अधिकारी डा. गीतू सरीन, स्वच्छता निरीक्षक सुखविंदर पाल सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें