फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोविड मरीजों को टोसिलिजुमाब के उपयोग के लिए बनेगा मेडिकल बोर्ड, सीएम बोले-डॉक्टर तभी लिखें जब बेहद जरूरी हो

Wed, 28 Apr 2021 10:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि टोसिलिजुमाब का उपयोग हृदय रोगियों के कोरोना संक्रमित होने पर किया जाता है। इसकी प्रदेश सरकार के पास 160 डोज मौजूद हैं। इतना ही कोटा प्रदेश को आवंटित है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोविड के बेहद गंभीर मरीजों को टोसिलिजुमाब इंजेक्शन लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों पंचकूला में एक मरीज की मृत्यु यह इंजेक्शन न मिलने पर हो गई थी, इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टोसिलिजुमाब का उपयोग हृदय रोगियों के कोरोना संक्रमित होने पर किया जाता है। इसकी प्रदेश सरकार के पास 160 डोज मौजूद हैं। इतना ही कोटा प्रदेश को आवंटित है। यह इंजेक्शन सिपला कंपनी के जरिये विदेश से मंगवाया जाता है। प्रदेश या देश में यह नहीं बनता। बेहद गंभीर मामलों में ही इस इंजेक्शन को लगाया जाता है। कोरोना में इसे भी रामबाण माना जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टर यह इंजेक्शन कोविड मरीजों के लिए तभी लिखें जब बेहद जरूरी हो। सरकार इसके उपयोग की व्यवस्था बनाने जा रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन भी संक्रमितों पर 5-7 दिन में ही प्रभावी हो रहा है।

विज्ञापन

कोविड से लड़ाई में हरियाणा को सहयोग के लिए आगे आईं बड़ी कंपनियां

कोरोना संकट काल में कई कंपनियों ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर लड़ने के लिए हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार शाम अपने आवास से बड़ी कंपनियों के डेढ़ दर्जन प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कोरोना महामारी से जंग जीतने में सहयोग के लिए अपील की थी। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बड़ी कंपनियों ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल तैयार करने, ऑक्सीजन व ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन जनरेटर देने की पेशकश की है। कुछ कंपनियों ने ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर व अन्य मेडिकल उपकरण देने के लिए सहमति दी है। उन्होंने हीरो-मोटोकॉप, एम3एम, डीएलएफ लिमिटेड, पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन, होंडा मोटरसाइकिल, मिंडा-ग्रुप, इफको टोकियो जनरल इंश्यारेंश कंपनी लिमिटेड, विवेकानंद आरोग्य केंद्र समेत अनेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया व सुझाव भी लिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का फैलाव अलॉर्मिंग स्तर पर पहुंच गया है, उनके लिए प्रदेश का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है। उनकी सरकार का प्रयास है कि वे कोरोना से पीड़ित हर मरीज को उचित उपचार देकर स्वस्थ करने में सहयोग करें। उन्हें उम्मीद है कि वे सामूहिक प्रयासों से कोरोना से जंग जीत जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें