चंडीगढ़। सेक्टर- 33 में पेट्रोल पंप लगभग 50 मीटर दूर नर्सरी के पास जंगल में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि लपटों को देख पेट्रोल पंप को आनन फानन में बंद करना पड़ा। मामले की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारणों का देर रात पता नहीं चला सका।
हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे की हैै। दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 33 स्थित पेट्रोल पंप के पास भीषण आग लगी है। सूचना पर अलग अलग थानों से तीन दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे पर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग कर्मियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, सेक्टर 33/बी आरडब्ल्यू के महासचिव कुलजिंदर सिंह ने बताया कि यहां आए दिन आग लगती है। इसकी कई बार आरडब्ल्यू की तरफ से बागवानी विभाग को शिकायत दी गई है।