फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रास्ता रोककर युवक के पेट में चाकू घोंपा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में बीते 15 नवंबर की देर रात सोनू कुमार यादव पर उनके पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने चाकू घोंप दिया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में युवक को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनू कुमार यादव ने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब सवा बजे वह अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग आया और उसका रास्ता रोक लिया। जब उसे रास्ता छोड़ने के लिए कहा तो नाबालिग ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं और थप्पड़ मारा। इसके बाद नाबालिग ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया और वहां से भाग गया। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन करने के कुछ देर बाद ही पीसीआर मौके पर आ गई और उसे तुरंत जीएमसीएच-32 में ले गई। इसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल के बयान लेकर अज्ञात नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के आधार पर हल्लोमाजरा निवासी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें