फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के उड़े होश, फंदे पर लटका मिला पति, आंखे निकलीं, फोन पर मिला मौत का लाइव वीडियो

Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान होकर नेपाल के जिला डोटी निवासी 22 वर्षीय सागर ताम्रकर ने मोबाइल पर वीडियो लाइव कर फंदा लगा लिया। बुधवार रात शहर नदी मोहल्ला में हुई घटना के समय उसकी पत्नी कल्पना अपनी बहन के घर गई थी। सुबह लौटी तो कमरा भीतर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मृतक का शव चुन्नी के फंदे से पंखे में लटका था। 

विज्ञापन


उसकी आंखे बाहर निकली हुई तथा गर्दन लंबी हो गई थी। मामले को संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट डॉ. जीआर जैन की टीम से मौके का मुआयना कराया गया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परजिनों को सौंप दिया गया। करीब एक माह से मृतक यहां किराएदार था। जांच के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार सागर अजीबोगरीब व्यक्ति था। इसी कारण उसका पत्नी कल्पना से उसका मनमुटाव रहता था। दोनों नदी मोहल्ले के घर में किराए पर रहते थे। बीती रात भी दोनों में किसी बात पर तकरार हुई तो कल्पना अपनी बहन के घर चली गई। सुबह करीब 11 बजे आई तो कमरा अंदर से बंद मिला। बार-बार आवाजें लगाने के बावजूद भी न तो दरवाजा खुला और न ही सागर की कोई आवाज आई। 
विज्ञापन


किसी अनहोनी की आशंका से उसने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा तो शव पंखे पर झूल रहा था। इसकी सूचना लगते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटनास्थल पर पुलिस को मृतक का वीडियो मिला, जो कि लाइव मोड पर था। वीडियो में देखा गया तो सबसे पहले सागर ने मोबाइल ऑन किया। 

इसके बाद बेड पर चढ़कर चुन्नी छत पर लगे पंखे के हुक में बांधी। दूसरे हिस्से का फंदा बनाकर अपने गले में डाला, उसके बाद लटक गया। चंद पलों में वह बेजान हो गया। एएसआइ रविंदर कुमार के अनुसार सागर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि वह हर बात की जिद करता था। इसी कारण उसका पत्नी व परिवार से मनमुटाव चलता रहता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें