प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी का साथी जगतार सिंह उर्फ जग्गा पुत्र हरभजन सिंह भी मियानी का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों हरप्रीत सिंह उर्फ राजा पुत्र हरबंस सिंह, जगतार सिंह उर्फ जग्गा पुत्र हरभजन सिंह, कर्मजीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र मोहन सिंह, गुरजिंदर सिंह उर्फ काका पुत्र निर्मल सिंह सभी निवासी मिआनी व सर्बजीत सिंह पुत्र मदनलाल निवासी चौटाला को कंधाली नारंगपुर के खेतों में स्थित एक पोल्ट्री फार्म से हथियारों और नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिकता जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह टांडा दोसड़का सड़क पर किसी सुनार को लूटकर मारने की योजना बना रहे थे। डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि इन आरोपियों से दो इंसास राइफल, 3 इंसास राइफल के मैगजीन, 20 कारतूस, 930 ग्राम नशीला पाउडर, तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और 3 तलवारें बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से राजेंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मियानी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ थाना टांडा में पहले भी मुकदमा दर्ज है।