फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को बेची जा रही हरियाणा के हिस्से की यूरिया, बिना बिल 300 बैग ले जाता युवक गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2020 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में यूरिया की किल्लत के कारण हरियाणा में इसकी अवैध बिक्री के कारण कालाबाजारी बढ़ रही है। हरियाणा के हिस्से की यूरिया खाद को अवैध रूप से पंजाब में बेचा जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने हरियाणा-पंजाब के बार्डर पर यूरिया खाद के बैग से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। 

विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर के तरनतारन निवासी जोबनप्रीत सिंह यूरिया खाद के 300 बैग पंजाब लेकर जा रहा था। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली का ड्राइवर जोबनप्रीत सिंह बिल नहीं दिखा पाया। सदर पुलिस ने कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर महाबीर प्रसाद की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर जोबनप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 


कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर महाबीर प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर हांसपुर चौकी के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली की जांच की गई, जिस पर कोई नंबर नहीं था। ड्राइवर जोबनप्रीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में 300 बैग यूरिया है और इसका कोई बिल नहीं है। यह रतिया के किसी गोदाम से खरीदी गई है लेकिन ड्राइवर ने गोदाम और डीलर का नाम नहीं बताया। जांच में सामने आया कि वह हरियाणा के हिस्से की खाद खरीद कर पंजाब ले जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों को यूरिया की कमी नहीं आने दी जाएगी। अगर विक्रेता यूरिया के साथ कोई कीटनाशक दवाई जबरन देता है या यूरिया की कालाबाजारी करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए उन्होंने कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग की ड्यूटी लगाते हुए कहा है कि वह स्वयं क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर तथा विभाग के दोनों एसडीओ के साथ फर्टिलाइजर की मॉनिटरिंग करने के लिए दुकानों पर जाएंगे। जहां पर कोई विक्रेता टैगिंग करता हुआ पकड़ा गया तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन


  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें