अमृतसर। पंजाब पावर के लाइनमैन राजेंद्र सिंह पर बाजार भगतांवाला में बिजली की तार टूटने पर कार्य करते समय निहंग सिंह ने तलवार से हमला कर दिया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे उन्हें टूटे तार की शिकायत मिली। वह अपने साथियों सन्नी और साहिल के साथ मौके पर पहुंचे। राजेंद्र ने निहंग से चेतावनी दी कि बिजली तार नीचे गिरी हैं, लेकिन निहंग ने ई-रिक्शा से उतरकर किरपान निकाल लिया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र घायल हो गए। उनके साथी तुरंत मदद को पहुंचे लेकिन निहंग फरार हो गया। थाना सी डिवीजन की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। संवाद