फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गृहमंत्री व प्रशासक को भेजा मांग पत्र, समस्याओं पर संज्ञान लेने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, चंडीगढ़ ने मई दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं चंडीगढ़ के प्रशासक को मांग पत्र भेजकर अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। मोर्चा नेताओं ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन


मोर्चा के संयोजकों गोपाल दत्त जोशी, सुखबीर सिंह, विपिन शेर सिंह, सुरमुख सिंह, रंजीत हंस और रंजीत मिश्रा सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम और अन्य संस्थानों के कर्मचारियों ने मई दिवस समारोह में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। इसके लिए सभी कर्मचारियों का आभार जताया गया। नेताओं ने कहा कि मई दिवस पर लिए गए संकल्प को दोहराते हुए शोषण से मुक्ति तक संघर्ष जारी रहेगा। मोर्चा की ओर से बताया गया कि ज्ञापन की प्रतियां लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों, चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर व पार्षदों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को भी सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें