फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: करियाना स्टोर से भारी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित बुधई किराना स्टोर से एक्सपायर्ड (समय-सीमा समाप्त) खाद्य सामग्री बरामद होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर दुकान सील कर दी है। यह कार्रवाई गांव धरमगढ़ के सरपंच कुलविंदर काला की शिकायत और जांच के बाद की गई। सरपंच कुलविंदर काला की शिकायत के बाद एक व्यक्ति ने पुष्टि करने के लिए सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान पर जाकर दूध खरीदा। वहां उसने बिस्कुट, चिप्स, अचार, ब्रेड, केक समेत लगभग 20 से 30 रोजमर्रा की एक्सपायर्ड वस्तुएं देखीं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) अमृतपाल वरिंग को तुरंत सूचित किया गया, जो देर रात तत्काल मौके पर पहुंचे। सारा एक्सपायर्ड सामान दिखाए जाने के बाद दुकान को उसी वक्त बंद कर दिया गया। अगले दिन सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) राजदीप हुंजन और उनकी टीम ने एक विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने सभी एक्सपायर्ड उत्पादों को हटाया, उन्हें उचित तरीके से सील किया और आगे की जांच के लिए आधिकारिक नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें