फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में घमासान: नेतृत्व परिवर्तन की उठी मांग, केसी वेणुगोपाल से 10 विधायकों ने की मुलाकात

Tue, 06 Jul 2021 02:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि हरियाणा में नया बवंडर खड़ा हो गया। कांग्रेस के विधायक हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर उतर आए हैं। सोमवार को 10 विधायकों ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। 10 विधायक मंगलवार को फिर मिलेंगे। इसके बाद हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी मुलाकात कर सकते हैं। सभी की मांग प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को हटाने की है। 
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, कुमारी सैलजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं। 10 विधायकों ने कुमारी सैलजा के खिलाफ एकजुट होकर पार्टी प्रभारी वेणुगोपाल से दिल्ली में उनके निवास पर मुलाकात की और हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई। 

विज्ञापन


मुलाकात में डॉ. रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल, आफताब अहमद, बीबी बतरा, राव दान सिंह, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, शकुंतला खटक, बिशनलाल सैनी, बलबीर वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह जून, धर्म सिंह छौक्कर सहित अन्य पार्टी नेताओं ने प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा कि हरियाणा की कमान हुड्डा के हाथ में सौंपी जाए।



पिछली बार के विधानसभा चुनाव के परिणामों का हवाला देते हुए विधायकों ने कहा कि पिछली बार अगर टिकट वितरण का पूरा अधिकार हुड्डा को दिया गया होता तो हरियाणा में आज कांग्रेस की सरकार होती। आलाकमान को चाहिए कि एक बार हुड्डा के हाथ में कमान दी जाए। इसके बाद नफा नुकसान सारा उनके खाते में आएगा। हुड्डा के नेतृत्व में ही हरियाणा में कांग्रेस एक बार फिर से खड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने कहा कि हर बात कैमरे पर सामने नहीं कही जाती है। कई बातें पार्टी के अंदर की होती हैं, हमने अपनी बात पार्टी संगठन के सामने रख दी है। हरियाणा में संगठन नाम की चीज नहीं है। अध्यक्ष की नियुक्ति को दो साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन संगठन कहां है। 

हुड्डा जनता के नेता हैं उनकी जनता में साख है, जोकि अभी तक किसी नेता की नहीं है। लिहाजा उनके हाथ में कमान दी जाए। विधायकों के मुताबिक शीघ्र ही इस मामले में वे राहुल गांधी से भी मिलेंगे। हालांकि वेणुगोपाल ने जल्द ही सभी मसलों पर बातचीत कर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया है।

विधायकों की मुलाकात के बाद मिलेंगे हुड्डा और दीपेंद्र 
सूत्रों के मुताबिक आज करीब 10 विधायकों ने वेणुगोपाल से बातचीत की है। इतने ही विधायक कल भी वेणुगोपाल से मिलेंगे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा मुलाकात करेंगे। कुल मिलाकर हुड्डा खेमा हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर अड़ गया है। कांग्रेस आलाकमान इस मांग पर कितना सहमत होगा यह विषय देखने वाला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें