फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 151 कांवड़ियों की टोली गंगा जल लेने हरिद्वार के लिए हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सावन माह के पवित्र अवसर पर ओम महादेव कांवड़ सेवादल चंडीगढ़ की ओर से 151 श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ये सभी कांवड़िए सेक्टर-45 स्थित शिव मंदिर से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

रवाना होने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की गई और सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर, फूलों की वर्षा कर माल्यार्पण कर विदाई दी गई। माहौल जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। इस धार्मिक यात्रा को सफल और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सेवा दल के प्रमुख सदस्यों आशीष, नवीन, रिंकू, सोनू गर्ग, अभिषेक श्रीवास्तव समेत कई अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने सभी कांवड़ियों को यात्रा के दौरान अनुशासन, सहयोग और भक्ति भाव बनाए रखने का आग्रह किया। संस्था की ओर से यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। यह यात्रा हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगा जल भरने के बाद वापसी में स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें