चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम चंडीगढ़ शहर में अवैध वेंडरों पर कार्रवाई करने में जुट गया है। सेक्टर-15, 22, 34, मनीमाजरा, 19 व अन्य सेक्टरों में यह कार्रवाई की जा रही है। सुबह के समय तो अपंजीकृत वेंडर मौके पर नहीं दिखाई दे रहे लेकिन शाम ढलते ही अवैध वेंडरों को पुरानी जगहों पर कब्जा शुरू हो जाता है। सेक्टर-22 की पार्किंग में भी वीरवार शाम होते पार्किंग एरिया में वेंडरों ने कब्जा कर लिया। इसी तरह सेक्टर-19 में पालिका बाजार में वेंडर पार्किंग में अपना सामान लगाकर बैठे नजर आए।