फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किसान भवन से प्लाजा तक 31 को निकलेगा रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौजवान किसान एकता और पेंडू संघर्ष कमेटी की ओर से सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से बिजली बचाओ मंच का गठन किया गया। इसके लिए 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। बैठक में फैसला लिया गया कि 31 जनवरी को शाम पांच बजे किसान भवन से सेक्टर-17 प्लाजा तक विरोध मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नौजवान किसान एकता के अध्यक्ष किरपाल सिंह और पेंडू संघर्ष समिति के अध्यक्ष दलजीत सिंह पलसौरा ने की। प्रतिनिधियों ने कहा कि यूटी प्रशासन की ओर से बिजली विभाग के लाभ में होने के बावजूद निजी हाथों में क्यों दिया जा रहा है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि इसका डटकर विरोध किया जाएगा। इस संघर्ष को नियमित रूप से चलाने के लिए एक 12 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई है। कमेटी के सदस्य किरपाल सिंह, जोगा सिंह, शरणजीत सिंह बैदवान और दलजीत सिंह पलसौरा ने कहा कि यह विरोध मार्च शांतिपूर्ण होगा। चंडीगढ़ के हर गांव, कॉलोनियों और सेक्टरों से लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

12 सदस्यीय कमेटी में नौजवान किसान एकता से किरपाल सिंह, राजिंदर सिंह, तर्कशील सोसाइटी से जोगा सिंह, पेंडू संघर्ष कमेटी से दलजीत सिंह पलसौरा, शरणजीत सिंह वैदवान और राजिंदर सिंह बुड़ैल, सीआईटीयू से दिनेश कुमार और जनवादी महिला समिति से आशा राणा शामिल हैं। इसके अलावा पेंशनर एसोसिएशन से ध्यान सिंह, फासवेक से बलजिंदर सिंह बिट्टू, पंजाबी मंच चंडीगढ़ से सुखजीत सिंह सुक्खा और लोक भलाई संस्था से बलविंदर सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें