फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खुशखबरी: ट्रिब्यून चौक पर बनेगा फ्लाईओवर, ऐसी है तैयारियां

Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Tribune Chawk - फोटो : File Photo
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाने को एनओसी दे दी है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चिट्ठी भी लिखी जा चुकी है। एनएचएआई अगले 20 दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी कर कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। कंसल्टेंट नियुक्त होते ही स्टडी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। टिब्यून चौक नेशनल हाईवे पर पड़ता है, इसलिए एनएचएआई ही यहां फ्लाईओवर बनाएगा। उम्मीद है कि जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। प्रशासन पहले से ही इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है। 

गडकरी ने पांच जून को की थी घोषणा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 5 जून को इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर पहले से ही ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाने की घोषणा की थी। स्थानीय सांसद किरण खेर ने ट्रिब्यून चौक पर बढ़ती ट्रैफिक की समस्या केसमाधान के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीक आवर्स में जाम रहता है ट्रैफिक 

Tribune Chawk - फोटो : File Photo
पंचकूला और चंडीगढ़ के बीच सुबह और शाम के पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम रहता है। वाहन रेंग कर चलते हैं। सुबह 9 से 10 बजे और शाम पांच से 6 बजे के बीच राउंड अबाउट पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लाइन खत्म भी नहीं होती कि ट्रैफिक लाइट रेड हो जाती है।

खासकर दिल्ली वाली साइड जीरकपुर तक वाहनों की रफ्तार थम सी जाती है। पंचकूला-चंडीगढ़ से चार मुख्य सड़कों से जुड़ा है। जिसमें वाया हाउसिंग बोर्ड चौक, मंसा देवी काम्प्लेक्स, हल्लो माजरा और पंचकूला का इंडस्ट्रियल एरिया शामिल हैं। इन चारों ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। जबकि मोहाली करीब 10 लिंक रोड से जुड़ा है। जिस कारण मोहाली की तरफ दिक्कत पंचकूला के मुकाबले कम रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें