इन दिनों एयरपोर्ट पर रनवे की रिपेयर का चल रहा है काम
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से तीसरे दिन सिर्फ एक हवाई जहाज ने उड़ान भरी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से रनवे रिपेयर कार्य के चलते सिविल फ्लाइट के उड़ान का समय सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक 27 अक्तूबर से 6 नवंबर तक रखा गया है।
तीसरे दिन वीरवार को चंडीगढ़-दिल्ली के बीच सिर्फ 1 फ्लाइट ने उड़ान भरी जबकि बुधवार को दिल्ली व हैदराबाद के लिए दो फ्लाइट का संचालन किया गया था। इससे पहले एयरपोर्ट को कई दिन तक रनवे रिपेयर के चलते पूरी तरह से बंद करने का एलान किया गया था। इसके चलते कई उड़ानों की ओर से उस समय बुकिंग कैंसिल कर दी गई थी लेकिन अब अथॉरिटी की ओर से पिछले दिनों से एयरपोर्ट को 7 घंटे तक खेला जा रहा है। इसके बाद अब धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन शुरू होना हो गया है। संवाद