चंडीगढ़। सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट में बुधवार तड़के एक व्यक्ति ने कई दुकानों के बाहर प्लेटफार्म पर रखे राशन के सामान को आग लगा दी। आरोपी ने मंडी के प्रधान मोहित सूद के प्लेटफार्म पर रखे 100 से ज्यादा आटे के कट्टों में आग लगाकर खाक कर दिया। इसके अलावा अन्य प्लेटफार्म पर चावल और दाल के कट्टों में आग लगा दी। हालांकि यहां समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मोहित सूद ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे सीसीटीवी में आरोपी प्लेटफार्म के पास आया। इसके बाद लाइटर से त्रिपाल में आग लगा दी। आरोपी की उम्र लगभग 50 साल लग रही है। आरोपी सेक्टर 26 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है।