फोटो सहित
15 नवंबर को पंजाब कला भवन में लगेगा ''तेरा सिंह चन्न'' यादगारी साहित्यिक मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाबी लेखक सभा की ओर से 15 नवंबर को सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में साहित्यिक मेले का आयोजन किया जाएगा। सभा की कार्यकारिणी ने सोमवार को मेले का पोस्टर जारी कर तैयारियों की जानकारी दी। महासचिव भूपिंदर सिंह मलिक के अनुसार, प्रसिद्ध शायर और गीतकार इरशाद कामिल मुख्य अतिथि, जबकि पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष स्वर्णजीत सवी विशेष अतिथि होंगे। अभिनेता मलकीत सिंह रौणी साहित्य, संगीत और सिनेमा की सामाजिक भूमिका पर विचार रखेंगे। मेले में तेरा सिंह चन्न यादगारी सम्मान-2026 गुरनाम कंवर और मलकीत सिंह रौणी को दिया जाएगा। गुरनाम कंवर और दिलदार सिंह तेरा सिंह चन्न के योगदान पर वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम में लुड्डी और झूमर की प्रस्तुतियों के साथ पंजाबी साहित्य, कला, संस्कृति, खानपान और पारंपरिक पहनावे की प्रदर्शनियां भी लगेंगी।