पंजाब में जालंधर के गांव मोसाहिब में एक किसान ने कथित तौर पर कर्ज की वजह से आत्महत्या कर ली है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि कर्ज में डूबे किसान त्रिलोचन सिंह ने कल रात खुदकुशी की थी। उन पर लगभग 17-18 लाख रुपये का कर्ज था। जिसे कर्जदाताओं ने अब माफ कर दिया है।