फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, धुंध के कारण हुआ हादसा 

Wed, 16 Dec 2020 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
खन्ना में हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मृतक किसान कुलविंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब से दिल्ली किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। धुंध के कारण बुधवार सुबह पंजाब के खन्ना में हादसा हुआ। किसान होशियारपुर का रहने वाला था। वहीं हादसे में पंजाब पुलिस का सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गया। सब इंस्पेक्टर दिल्ली अपनी ससुराल जा रहा था। उन्हें सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के माहलपुर का रहने वाला सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह दिल्ली अपनी ससुराल जाने के लिए बुधवार सुबह अपनी बोलेरो गाड़ी में दिल्ली के लिए निकला था। उनके साथ होशियारपुर के गांव सतौर का किसान कुलविंदर सिंह (42) भी किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहा था।

खन्ना से निकलते ही बूलेपुर गांव के पास हादसा हो गया। तकनीकी खराबी के कारण जीटी रोड पुल पर एक ट्रक खड़ा था। धुंध के कारण चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और बोलेरो गाड़ी पीछे से ट्रक से टकरा गई। गाड़ी चला रहा सब इंस्पेक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गया। कंडक्टर सीट पर बैठे किसान कुलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ सदर हेमन्त कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह निवासी गांव बहला (सरहिंद) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होकर घर लौटते समय सोमवार रात चार किसानों की मौत हो गई थी, जबकि 16 घायल हो गए। करनाल के तरावड़ी में हुए सड़क हादसे में दो किसानों की मौत और नौ घायल हो गए थे। हादसे में पटियाला के 24 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और 65 वर्षीय लाभ सिंह की मौत हो गई। गुरप्रीत घर में इकलौता था, जिसकी शादी भी नहीं हुई थी। इनके अलावा हादसे में नौ किसान घायल हो गए। वहीं मोहाली में हुए हादसे में दो किसानों की जान गई और सात घायल हो गए थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें