फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! टाटा नमक हो या हरपिक...यहां सब नकली, पकड़ी गई फैक्ट्री तो खुले कई राज

Fri, 11 Oct 2019 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
विज्ञापन
फैक्ट्री में पकड़ा गया नकली माल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुबारिकपुर पुलिस ने गांव सुंडरा में नामी कंपनियों के पैकेटों में नकली माल भरने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री में छापा मार कर टाटा नमक, सर्फ एक्सल, टाइड सर्फ, हारपिक टॉयलेट क्लीनर, आर्शिवाद आटा के पैकेटों में भरा नकली माल का जखीरा बरामद किया है। आरोपी कृष्ण अपने आपको उक्त कंपनियों का डीलर बताता था। 

विज्ञापन


वह तैयार माल हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व ट्राइसिटी में बेच देता था। मौके से पुलिस को नामी कंपनियों के खाली पैकेट, एमडीएच मसाले की पेटियां, लैक्मे का काजल सहित अन्य सामान भी मिला है। पुलिस ने यह कार्रवाई आईपी इंवेस्टिगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रजिंद्र सिंह की शिकायत पर की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर बरामद मॉल तोल रही थी।  

शिकायतकर्ता रजिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी का नामी कंपनियों के साथ उनका नकली माल पकड़ने के लिए करार हुआ है। इसके तहत ही पूरे देश में कंपनियों का नकली माल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाते हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि इस फैक्ट्री में कई नामी कंपनियों का नकली माल भरा जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर उन्होंने अपने स्तर पर जांच करने के बाद मुबारिकपुर पुलिस को साथ लेकर वीरवार शाम उक्त फैक्ट्री में छापा मारा तो गांव सुंडरा के पास एक पुरानी इमारत में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, पुरुष व बच्चे मॉल भर रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

नकली माल तोलकर सीलबंद करके भर रहे थे बोरियां, तीन-चार महीने से चल रहा था गोरखधंधा

फैक्ट्री में कर्मी टाटा नमक, टाइड सर्फ, आशीर्वाद आटा व सर्फ एक्सल की थैलियों में खुले मॉल को तोलकर मौके पर ही सील बंद करके बोरियों में भर रहे थे। मौके पर तैयार माल को देखकर कोई नहीं पहचान सकता था कि यह माल नकली है।

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री मालिक तीन-चार महीने से गोरखधंधा चला रहा है। इससे पहले वह कहीं और फैक्ट्री चलाता था। वह दिल्ली से सस्ता खुला तैयार मॉल लेकर आता था जो अपनी प्रिंटिंग प्रेस में छापे नामी कंपनियों के पैकेटों में भर देता था। 

कंपनी मालिक गिरफ्तार, जांच शुरू
पुलिस ने मौके पर ही कंपनी मालिक कृष्ण कुमार निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई नरपिंद्र सिंह ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी तैयार माल दिल्ली से लाता था और इन नामी कंपनियों के पैकेटों की प्रिंटिंग कहां करता था। इसके अलावा वह अब तक किन-किन को माल बेच चुका है, इसका खुलासा भी जांच में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें