केंद्रीय कृषि मंत्री से हरियाणा के किसानों ने की मुलाकात।
- फोटो : ANI
हरियाणा के 20 किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। इन किसानों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया। प्रगतिशील किसान क्लब सोनीपत के अध्यक्ष कंवल सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद कहा कि विरोध कर रहे किसानों को गुमराह किया जा रहा है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था रहेगी।