हलवारा। पंजाब व चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की लंबित मांगों और सुरक्षा के लिए संघर्ष का एलान किया है। मुल्लांपुर-दाखा में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार निर्मल सिंह धालीवाल, विशाल सिडाना और बलविंदर सिंह लित्तर ने की। प्रदेश महासचिव संतोख गिल ने कहा कि पत्रकारों पर साइबर अपराध के झूठे मुकदमे, अभिव्यक्ति पर दबाव और असुरक्षित माहौल गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर हक़ों की रक्षा करने का आह्वान किया। बैठक में लुधियाना ग्रामीण जिला कमेटी के गठन के लिए तीन सदस्यीय तालमेल समिति बनाई गई, जिसमें निर्मल सिंह धालीवाल और विशाल सिडाना शामिल हैं। यूनियन ने मीडिया कमीशन, विशेष कानून, पेंशन योजना, मुफ्त बस और रेलवे यात्रा, रिहायशी प्लॉट जैसी मांगों को तुरंत लागू करने की भी मांग की। बैठक में मुल्लांपुर, जगरांव, रायकोट, गुरुसर सुधार, जोधां, पखोवाल और हलवारा सहित अन्य क्षेत्रों के पत्रकार शामिल हुए। संवाद