फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साहित्य और संगीत का संगम 5 से, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में दो दिवसीय जश्न ए अजब साहित्योत्सव कल्चरल कारवां की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें शास्त्रीय गायन, गजल, पैनल डिस्कशन, पोएटिक सिंपोजियम, हिंदुस्तानी ह्यूमर, इंस्ट्रूमेंटल, मुशायरा और कवि सम्मेलन के साथ कव्वाली, सूफी और लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। जश्न ए अदब साहित्य उत्सव कल्चरल करवा के संस्थापक और अध्यक्ष कुंवर रणजीत चौहान ने बताया कि पहले दिन 5 दिसंबर को कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद दास्तान ए बुल्लेशाह कार्यक्रम में मशूद हाशमी की प्रस्तुति होगी। इसके बाद पंजाबी कवि दरबार का आयोजन होगा। इसके बाद उर्दू और पंजाबी शायरी पर शबीउल हसनैन के साथ अनस फैजी की बातचीत होगी। इस कार्यक्रम के बाद हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा प्रस्तुति देंगे। 6 दिसंबर को सुरजीत पातर का पंजाबी साहित्य में योगदान पर चर्चा होगी और मास्टर अधिराज चौधरी सितार वादन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें