फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कक्षा उतनी ही खुशहाल होती है, जितना खुश उसका शिक्षक होता है

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 में 29-30 अगस्त को सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। इसका विषय था कक्षा उतनी ही खुशहाल होती है, जितना खुश उसका शिक्षक होता है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कहानियों, वीडियो, इंटरैक्टिव गतिविधियों और अनुभव साझा करने के माध्यम से प्रतिभागियों ने सीखा कि कैसे वे अपनी कक्षाओं में सकारात्मकता वातावरण बना सकते हैं। कार्यक्रम का समापन इस निष्कर्ष के साथ हुआ कि जब शिक्षक स्वयं की खुशी को संजोते हैं, तभी वे विद्यार्थियों के लिए सीखने की असली खुशी का द्वार खोलते हैं
इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में सोनिया शर्मा (प्रिंसिपल, द मुकट ट्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल) राजपुरा की गरिमा भारद्वाज, नॉर्थरिज इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ से हेमा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें