फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोला-भटूरा बेचने वाला निकला पॉजिटिव, लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग बोला- टेस्ट कराएं ग्राहक

Fri, 12 Jun 2020 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
इलाके को किया गया सील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के अबोहर में एक छोला-भटूरा विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित फाजिल्का के सुभाष नगर का रहने वाला है औरनेहरू पार्क के पास छोले-भटूरे की दुकान चलाता है। दुकानदार के अलावा जिले में एक अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यहां कुल मरीजों कीसंख्या छह हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुभाष नगर निवासी करीब 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सोशल मीडिया के माध्यम से जब लोगों को यह पताचला कि यह कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नेहरू पार्क के बाहर छोले-भटूरे बेचने वाला है तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने भटूरे वाले के ग्राहकों कोअस्पताल में सैंपल देने की अपील की है।


यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन


संक्रमित व्यक्ति का कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है और कोरोना के लक्षण भी नहीं मिले हैं। संक्रमित व्यक्ति ने बताया पिछले करीब 10 दिनों से उसने अपना काम शुरू किया और कल तक जारी रखा। स्वास्थ्य विभाग ने उस विक्रेता से भटूरे खाने वालों से अपील की कि वे खुद जांच के लिए अपना सैंपल दें और रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहें। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में पहुंच कर लोगों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने सुभाष नगर क्षेत्र को सील कर दिया है और लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए हैं।

एसएमओ गगनदीप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारी टहल सिंह व भरत सेठी, थाना प्रभारी बलदेव सिंह संक्रमित व्यक्ति के घर पहुंचे और सरकारीएंबुलेंस से पीड़ित को जलालाबाद के आइसोलेशन सेंटर भेज गया है। आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम व अन्य कर्मचारियों ने करीब 200 घरों में सर्वे करतेहुए लोगों की सूची और पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का विवरण तैयार किया।
विज्ञापन


एसएमओ के अनुसार सुभाष नगर के रहने वालों समेत करीब 60 अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित व्यक्ति से भटूरे खाने वाले या पैक करवाने वाले करीब 26 लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनके सैंपल शीघ्र ही लिए जाएंगे। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों व वालंटियरों की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही गांव  कल्लखेड़ा निवासी महिला की रिपोर्ट संक्रमित आने पर उसे आइसोलेशन सेंटर जलालाबाद भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें