फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा गोदाम की एनओसी के बदले एसआई ने ली रिश्वत, विधायक बैंस ने लाइव होकर पकड़ा

Sat, 23 Nov 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटाखा कारोबारी को एनओसी जारी करने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले सब इंस्पेक्टर को फेसबुक पर लाइव होकर शुक्रवार को विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने काबू किया। मुलाजिम पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में एमए ब्रांच में तैनात है। बैंस ने मौके पर पहुंच कर उसके दराज से दस हजार रुपये बरामद किए और सीधे पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंच उसकी शिकायत कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने लिखित शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। कुछ समय बाद ही पीड़ित कारोबारी ने भी अपनी लिखित शिकायत वीडियो के साथ पुलिस कमिश्नर को सौंप दी। विधायक बैंस ने बताया कि गुरु अर्जुन देव नगर निवासी कर्मजीत सिंह पटाखों का गोदाम तैयार करवा रहे हैं। 

इसके लिए कई सरकारी विभागों से एनओसी की जरूरत होती है। 2015 से कर्मजीत सिंह एनओसी लेने का काम कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर के एमए ब्रांच में तैनात दिलबाग सिंह एनओसी जारी करने में आनाकानी कर रहा था। लगभग दस दिन पहले कर्मजीत सिंह उक्त आरोपी दिलबाग सिंह के पास गया और एनओसी जारी करने के लिए कहा। इस पर दिलबाग सिंह ने साफ कहा कि एनओसी ऐसे जारी नहीं होगी इसके लिए दस हजार रुपये लगेंगे। 
विज्ञापन


कर्मजीत सिंह उनके पास अपनी शिकायत लेकर आया था। शुक्रवार को पैसा देना तय हुआ था। कर्मजीत सिंह ने शुक्रवार को एमए ब्रांच पहुंच कर दस हजार रुपये दिलबाग सिंह को दिए। उसने पैसे अपने दराज में रख लिए। इसके बाद वह खुद फेसबुक पर लाइव होकर दफ्तर के अंदर गए और दराज से दस हजार रुपये बरामद किए। 

बैंस के अनुसार दिलबाग सिंह बीते कई साल से इसी पद पर तैनात है। यहां पर आने वाले लोगों को प्रताड़ित कर पैसा वसूल कर रहा है। इसकी शिकायत डीजीपी, विधानसभा स्पीकर और गृह मंत्रालय के पास की है। पीड़ित कर्मजीत सिंह ने बताया कि दस दिन पहले जब सब इंस्पेक्टर ने दस हजार रुपये की मांग की थी, उसका वीडियो भी उसके पास है। उसने पुलिस कमिश्नर को दोनों वीडियो के साथ लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें