चंडीगढ़। सेक्टर-46ए और मोहाली फेज-11 के दो लोगों ने दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित मैसर्स एकेसी इंफ्रा हाइट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो निदेशकों पर ढाई करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अरविंद कुमार और ज्योति शर्मा के खिलाफ आपराधिक रूप से विश्वासघात करने, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा है कि आरोपियों ने उनके बैंक खाते से ढाई करोड़ रुपये निकाल लिए थे। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-46ए निवासी राकेश पाठक और मोहाली निवासी दविंदर सिंह ने बताया कि अरविंद कुमार और ज्योति शर्मा ने धोखाधड़ी और जालसाजी करते हुए उनके बैंक खाते से ढाई करोड़ रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।