फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 19 साल पुराने मामले में डीएसपी साेंधी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिपोर्ट पर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी एसपीएस सोंधी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इस एफआईआर को पूरी तरह गुप्त रखा गया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच एसपीएस सोंधी व कुछ अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि 19 साल पुराने एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सोंधी उस समय आर्थिक अपराध शाखा में तैनात थे और एक प्रॉपर्टी विवाद की जांच कर रहे थे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस को भेजी है। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच ने डीएसपी सोंधी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



दो दिन पहले सेक्टर-39 थाने के मुलाजिमों पर हुआ था केस दर्ज
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सोमवार देर रात अपने ही थाने के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ झपटमारी और एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। बता दें कि सेक्टर-39 में ड्रग तस्कर बाला के घर के बाहर पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाने के मामले में गिरफ्तार दीपक ने पूछताछ में पुलिसकर्मियों पर 35 हजार रुपये, सोने की चेन, मोबाइल और ड्रग छीनने का आरोप लगाया था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें